OMG! इस एक्ट्रैस के पापा ने कहा- अरे! अब तो आदत सी हो गई है?

Share it:


मुम्बई: धोनी अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली दिशा पटानी का यूपी से खास रिश्ता है। उनका जन्घ्म बरेली जिले में हुआ था। खबरों के मुताबिक पिता जगदीश पटानी से बातचीत करके ये जाना कि जब बॉलीवुड में उनकी बेटी का नाम किसी से जोड़ा जाता है, तो उन्हें कैसा लगता है।
उन्घ्होंने बताया कि पहले जब इस तरह की खबरें छपती थीं, तो थोड़ा अजीब लगता था। लेकिन बाद में बेटी ने बताया कि बालीवुड में हर किसी का नाम किसी न किसी से आए दिन मीडिया जोड़ता रहता है। ऐसा इसलिए वो करते हैं, क्योंकि उन्हें खबरें चाहिए। इसलिए बहुत ज्यादा अब इन बातों से प्रभाव नहीं पड़ता। ये एक तरह से रूटीन है।


अब ऐसी खबरों की आदत हो गई है। बता दें कि उन्होंने बताया कि दिशा को बचपन में कहानी सुनने का बहुत शौक था। जब रात को वो सोने जाती थी, तो कहानी सुनने की वजह से वो मेरे ही साथ ही लेटती थी। जब तक उसे कहानी नहीं मैं सुनाता था, वो सोती नहीं थी। जब मैं कभी काम से बाहर जाता था, तो वो बड़ी मुश्किल से सोती थी।
READ SOURCE
Share it:

मनोरंजन

Post A Comment:

0 comments: