38 दिन चलेगी इस स्मार्टफोन की बैटरी, Jio सिम भी मिल रही FREE

Share it:


गैजेट डेस्क। सभी ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी बैटरी अच्छी हो ताकि उन्हें बार-बार फोन चार्ज नहीं करना पड़े। यूजर की इन्हीं जरूरतों को समझते हुए Asus ने 4100mAh की पावरफुल बैटरी के साथ नया Asus Zenfone 3 Max स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी खास बात है कि इसके साथ Jio सिम फ्री दी जा रही हो। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 5.2 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 5.5inch वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है।

क्या खास है बैटरी में...
इस फोन में 4100mAh बैटरी पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 38 दिन का स्टैंडबाय और 17 घंटे का टॉकटाइम देगी। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा है। इसे पावर बैंक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे दूसरी डिवाइस भी चार्ज की जा सकती हैं। 
पर जानिए फोन के अन्य फीचर्स... 

आकर्षक डिजाइन 
Asus Zenfone 3 Max, जिसे कंपनी के Zenfone  Max का सक्सेसर कहा जा है, डिजाइन में काफी शानदार है। यह स्मार्टफोन फुल मेटल बॉडी के साथ आता है। हालांकि फोन का फ्रंट काफी कुछ आईफोन जैसा दिखता है। 
 
कैमरा
इस फोन में प्राइमरी कैमरा 16MP है जो PDAF, लेजर ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर जैसी खूबियों से लैस है। फ्रंट कैमरा 8MP है जिसमें ब्यूटिफिकेशन फीचर भी है।
 
प्रोसेसर एंड स्टोरेज 
दोनों ही साइज स्क्रीन के स्मार्टफोन में काफी सामान्य हार्डवेयर दिए हैं। 5.2 इंच वाले स्मार्टफोन में मीडिया टेक MT6737M चिपसेट दिया है और इसकी रैम 2GB होगी और इंटरनल मैमोरी 16GB। जबकि 5.5 इंच स्क्रीन फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC प्रोसेसर है, इसकी रैम 3GB होगी और इंटरनल मेमोरी 32। इंटरनल मेमोरी को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
 
ऑपरेटिंग सिस्टम 
Asus Zenfone 3 Max, के दोनों साइज वैरिएंट एंड्रॉइड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। जिसके साथ इनमें कंपनी के ही जेन 3.0 की लेयर है। दोनों ही ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे।
 
READ SOURCE
Share it:

तकनीकी

Post A Comment:

0 comments: