साल 2016 अब खत्म होने को आ रहा हैं और ये साल क्रिकेट के लिए काफी अच्छा रहा. इस साल कई खिलाड़ी रिटायर हुए और क्रिकेट को अलविदा कह गये. इस साल भारतीय क्रिकेट के लिए किसी बड़े खिलाड़ी ने संयास नहीं लिया, लेकिन आने वाले साल में पांच ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.
आईये अब हम आपको बताते हैं 5 भारतीय खिलाड़ी जो अगले साल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.
1. हरभजन सिंह
हरभजन सिंह भारत के एक महान स्पिनर रहें हैं. हरभजन सिंह ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लिए हैं. टेस्ट में हरभजन सिंह ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और वनडे में भी उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया.
लेकिन अब रविचंद्रन अश्विन के आने के बाद हरभजन सिंह भारतीय टीम से बाहर हो गये. अश्विन भारत के लिए काफी शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं और इस वजह से हरभजन सिंह को भारतीय टीम में फिर से मौका मिलना मुश्किल हैं और 2017 में हरभजन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं.
2. युवराज सिंह
युवराज सिंह पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहें हैं. युवराज सिंह भारत के वनडे और टी-ट्वेंटी में बड़े मैच विनर रहें हैं, लेकिन पिछले 2 साल से युवराज सिंह भारत के लिए वनडे मैच नहीं खेल पाए हैं.
युवराज सिंह भारतीय टी-ट्वेंटी टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन वनडे टीम में अब युवराज सिंह की वापसी के बहुत कम चांस हैं. भविष्य में युवा टीम ही वनडे खेलेगी और इसे देखते हुए 2017 में युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं.
3. गौतम गंभीर
गौतम गंभीर भारत के एक बड़े सलामी बल्लेबाज रहें हैं. गौतम गंभीर ने इस साल भारतीय टेस्ट टीम में वापसी भी की, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और फिर से उनकी जगह खाली हुई.
वनडे में गौतम गंभीर की वापसी मुश्किल हैं, लेकिन टेस्ट में भी अब एक बार फिर से वापसी करना और टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा. यही कारण हैं, कि 2017 में गौतम गंभीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.
4. आशीष नेहरा
आशीष नेहरा भारत के एक शानदार तेज गेंदबाज हैं. आशीष नेहरा ने कई सालों बाद इस साल टी-ट्वेंटी में भारतीय टीम में वापसी करते हुए टीम के लिए बढ़िया खेल दिखाया. आशीष नेहरा ने टी ट्वेंटी विश्वकप में भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़े : जब आशीष नेहरा के हाथों फिसले दुल्हे युवराज सिंह
लेकिन उसके बाद आशीष नेहरा चोटिल हो गये थे. अब आशीष नेहरा 36 साल के हो गये हैं और अब उनकी फिर से भारतीय टीम में वापसी होना बहुत मुश्किल हैं. आशीष नेहरा भी अगले साल रिटायर हो सकते हैं.
5. प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने जब अपने करियर की शुरूआत की थी तब वे एक बेहतरीन स्विंग गेंदबाज थे. वनडे क्रिकेट और टेस्ट में भी प्रवीण कुमार ने अपने स्विंग गेंदबाजी का जलवा दिखाया था.
लेकिन प्रवीण कुमार हमेशा चोटिल होते रहें जिस कारण उनका लगातार टीम से अंदर और बाहर होने के सिलसिला जारी रहा. प्रवीण कुमार अब आईपीएल और रणजी में भी ज्यादा नहीं दिख रहें और अगले साल प्रवीण कुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.







Post A Comment:
0 comments: