तुर्की: सेना की बस में विस्फोट, 13 मरे, 48 घायल

Share it:


नई दिल्ली, 17 दिसंबर। मध्य तुर्की के केजेरी शहर में आज एक बस में विस्फोट हुआ। सैनिकों को लेकर स्थानीय बाजार जा रही बस में हुए इस बम विस्फोट में 13 सैनिकों की मौत हो गयी और लगभग 48 लोग घायल हो गये हैं।
तुर्की की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस विस्फोट में कई आम नागरिक भी घायल हुए हैं। यह धमाका एक यूनिवर्सिटी के निकट हुआ। बस पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुकी है, ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह घटना इस्तांबुल में कुर्दिश आतंकियों द्वारा किये गये विस्फोट के एक सप्ताह बाद घटी है, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गयी थी। साल 2016 में तुर्की लगातार बड़े बम विस्फोटों को झेलता रहा है।

इन घटनाओं में कुर्दिश आतंकियों या जेहादियों का हाथ रहा है।
READ SOURCE
Share it:

विदेश

Post A Comment:

0 comments: