
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने अपने बयान से सबको चौंका दिया है। अनुष्का बेशक विराट के इस वक्त डेट कर रही हैं और उन्हें दिल से पसंद करती हैं।
मगर एक मामले में उनकी सोच जरा हटकर है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे हॉट कौन लगता है तो सबको उम्मीद थी कि वो जरूर विराट का नाम लेंगी मगर उन्होंने सबको चौंकाते हुए इनका नाम लिया। अनुष्का ने बताया कि उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार सबसे हॉट लगते हैं।
जॉर्ज क्लूनी हैं अक्षय कुमार। उन्होंने अक्षय की तुलना हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी से करते हुए कहा कि वो बिल्कुल क्लूनी की तरह हैं। अक्षय हमारे देश के जॉर्ज क्लूनी हैं। अनुष्का अपनी बिंदास बयानबाजी के लिए हमेशा से जानी जाती हैं।
मगर वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करतीं। वह हमेशा सच बोलती हैं इस वजह से इस बात में भी काफी सच्चाई लगती है। वैसे अनुष्का को विराट से ज्यादा अक्षय हॉट लगते हैं।




Post A Comment:
0 comments: