रिश्तों की अफवाहों पर बोली दिशा पाटनी- मैं यहां काम करने आई हूं

Share it:

नई दिल्ली- बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी ने कहा कि अन्य अभिनेताओं के साथ उनके रिश्तों की अफवाहों से वह परेशान नहीं होतीं। दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।
यह पूछे जाने पर कि फिल्म उद्योग में अक्सर कलाकारों के एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रिश्ते में होने की खबरें आती हैं, तो क्या उन्हें इससे परेशानी नहीं होती है।
इस पर दिशा ने कहा नहीं। मैं यहां काम करने आई हूं और मुझे लगता है कि ये अफवाहें वगैरह मेरे काम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए मैं इस पर ध्यान नहीं देती।
मैं काम के मामले में स्वार्थी हूं और सिर्फ अपने काम की परवाह करती हूं। दिशा जल्द ही स्टेनली टोंग निर्देशित आगामी चीनी-भारतीय फिल्म कुंग फू योगा में दिग्गज अभिनेता जैकी चैन के साथ रूपहले पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म बड़े पैमाने पर बीजिंग, राजस्थान और दुबई में फिल्माई गई है। इसमें सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी हैं।

READ SOURCE
Share it:

भारत

Post A Comment:

0 comments: