FIRST LOOK: सनी और बॉबी देओल की इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज

Share it:


मुंबई: बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े अपनी सुपरहिट मराठी फिल्म पोस्टर बॉयज का हिंदी में रिमेक बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े की भी मुख्य भूमिका होगी।
लेकिन इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है, और वो ये कि इस फिल्म में सनी और बॉबी के साथ उनके पिता धर्मेंद्र भी दिखेंगे। हालांकि धर्मेंद्र का स्पेशल एपियरेंस होगा, फिर भी दोनों बेटे और पिता की हिट जोड़ी को जरूर एक बार फिर पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। इससे पहले देओल परिवार ‘यमला पगला दीवाना’ में एक साथ नजर आया था।

फिल्म में धर्मेंद्र के होने की बात पर श्रेयस ने कहा, ‘हम बातचीत कर रहे हैं। धरम पाजी बहुत ही वार्म पर्सन हैं और मुझे उम्मीद है कि वो हां कर देंगे। मैंने सनी पाजी को अपने पिता से बात करने के लिए कहा है। मैंने अपनी फिंगर्स क्रॉस कर रखी है और उम्मीद कर रहा हूं कि ये काम कर जाए।’ वहीं धर्मेंद्र को फिल्म में शामिल करने के साथ ही श्रेयस इसमें उनके कुछ फेमस डायलॉग भी जोड़ना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ ज्यादा बताया नहीं और कहा कि इस बारे में बात करन अभी जल्दबाजी होगी।
रिपोर्ट, ई-24
READ SOURCE
Share it:

मूवी

Post A Comment:

0 comments: